Posts

Showing posts with the label Bageshwar Dham

Bageshwar dham Sarkar, bageshwar dham mp

Image
Bageshwar dham Sarkar नौगांव (नि.प्र.)। नगर के मेला मैदान में चल रही नौ दिवसीय श्री राम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास बागेश्वर धाम पीवधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि जीवन में कुछ ऐसे कार्य करने चाहिए जिससे नाम अमर हो जाए।  वे मिसाल बन गए हैं। महाराज श्री ने कहा कि संसार के मायाजाल में फंसे रहने के बावजूद श्री राम नाम का स्मरण करने से कल्याण होता है। महाराज श्री ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्म की कथा सुनाई। कथा के पूर्व दोपहर के समय चमत्कारी दरबार राम जन्म की सुनाते हुए पं. धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि दीनों पर दया करने वाले भगवान राम ने जन्म लिया तो मुनियों के मन को हरने वाले उनके अद्भुत रूप को देखकर चारों ओर हर्ष का माहौल निर्मित हो गया। भगवान विष्णु के सातवें अवतार के रूप में श्रीराम का जन्म हुआ। जन्म की कथा के दौरान कथा पंडाल में आनन्द का माहौल गया। महाराज श्री ने कहा कि भगवान शंकर की कथाओं का श्रवण करने से महान पुण्य मिलता है। इस अवसर पर हजारों की तादाद में कथा प्रेमी कथा में उपस्थित हुए है  बागेश्वर धाम के बारे में अधिक जानकारी के लिए सभी को पढ...